हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने सेवा निलंबित की, हिल गई इमारतें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Taipei। ताइवान में आज (बुधवार) सुबह आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों का असर अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है। ताइवान न्यूज के अनुसार, देश के पूर्वी तट पर 7 दशमलव 2 तीव्रता के भूकंप के

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Taipei। ताइवान में आज (बुधवार) सुबह आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों का असर अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है। ताइवान न्यूज के अनुसार, देश के पूर्वी तट पर 7 दशमलव 2 तीव्रता के भूकंप के बाद ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दीं।

ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने कहा है कि सुबह लगभग 8ः30 बजे भूकंप के झटकों का प्रभाव पूरे नेटवर्क (नांगंग-जुयिंग लाइन) पर पड़ा। ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी है। ताइवान न्यूज के अनुसार, नेटवर्क ने लाइनों, स्टेशनों और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाले से कहा है कि भूकंप का केंद्र ताइवान के हुलिएन शहर से लगभग 18 किलोमीटर (11 मील) दक्षिण में स्थित है। हुआलिएन में कई इमारतें आंशिक रूप से ढह गई हैं और खतरनाक कोण पर झुकी हुई दिखाई दे रही हैं। अखबार ने वीडियो जारी कर पूरे मंजर को दिखाने का प्रयास किया है।

भूकंप विज्ञान अधिकारियों ने कहा कि यह 25 वर्षों में ताइवान का सबसे शक्तिशाली भूकंप है। ताइवान और के पड़ोसी देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। इस भूकंप का असर जापान पर भी देखा गया है। जापान ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप ताइवान के पूर्वी तट पर हुलिएन काउंटी के जल क्षेत्र में केंद्रित था। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भी तेज झटका दर्ज किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.