बांग्लादेश में हिन्दू नेता की पीट-पीट कर हत्या

Dhaka : बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या क्रम थम नहीं रहा है। अब हन्दू समुदाय के प्रमुख नेता और बांग्लादेश पूजा उडजापान परिषद के उपाध्यक्ष भाबेश चंद्र राय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसे लेकर बांग्लादेश के हिन्दू समुदाय में रोष और भय

Advertisement

Dhaka : बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या क्रम थम नहीं रहा है। अब हन्दू समुदाय के प्रमुख नेता और बांग्लादेश पूजा उडजापान परिषद के उपाध्यक्ष भाबेश चंद्र राय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसे लेकर बांग्लादेश के हिन्दू समुदाय में रोष और भय का माहौल है।

उत्तरी बांग्लादेश के दिनाजपुर में प्रमुख हिन्दू नेता भाबेश चंद्र राय परिवार के साथ रहते थे। द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की करीब शाम पांच बजे का समय रहा होगा। तभी अपराधियों ने राय को फोन किया। उन्होंने घर पर ही होने के बारे में बताया। 30 मिनट बाद ही चार लोग दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए। भावेश को घर से उठा ले गए। उन्हें बदमाश नाराबारी गांव ले गए, वहां पर उन्हें जमकर पीटा गया। बदमाशों के चंगुल से किसी तरह छूट कर राय रात को घायल अवस्था में घर पर पहुंचे और बेहोश हो गए। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बांग्लादेश के बिराल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अब्दुस सबूर ने बताया कि इस मामले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भाबेश चंद्र राय की गिनती बांग्लादेश के प्रमुख हिन्दू नेता के रूप में होती थी। जब भी हिन्दुओं पर अत्याचार हुए तो राय ने जमकर विरोध प्रदर्शन किए थे। इसके लिए कई बार उन्हें अंजाम भुगतने की धमकियां भी मिली थीं।गौरतलब है कि बीते दिन ही भारत की ओर से बांग्लादेश को फटकार लगाई थी। कहा था कि वह अपने यहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर ध्यान दें। लेकिन इसके बाद भी हिन्दुओं की प्रमुख नेता की हत्या कर दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.