झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर विहिप का आक्रोश प्रदर्शन, बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Ranchi : पश्चिम बंगाल में वक्फ अधिनियम के बहाने हो रही हिंदू लक्षित हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) झारखंड प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 19 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक धरना व आक्रोश प्रदर्शन करेगी। इस

झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर विहिप का आक्रोश प्रदर्शन, बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन
Advertisement

Ranchi : पश्चिम बंगाल में वक्फ अधिनियम के बहाने हो रही हिंदू लक्षित हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) झारखंड प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 19 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक धरना व आक्रोश प्रदर्शन करेगी। इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

Also Read : बोड़या कांके में एमटीआईएस कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन

विहिप झारखंड प्रांत के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत एवं प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले एक सप्ताह से पश्चिम बंगाल में वक्फ अधिनियम को आधार बनाकर हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है। हिंसा व दंगों के कारण हजारों हिंदू परिवार अपने ही राज्य में निर्वासन जैसी स्थिति में जीने को विवश हैं।

नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पूरी तरह पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है और हिंदू परिवारों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी हिंदू विरोधी सरकार को तत्काल निलंबित कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना आवश्यक है, जिससे वहां रह रहे हिंदू समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हो सके।

विहिप ने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा है और झारखंड के हर जिला मुख्यालय में इसको लेकर जनजागरण एवं विरोध का संदेश दिया जाएगा।

संघठन ने समाज के सभी जागरूक नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस शांतिपूर्ण धरना एवं ज्ञापन कार्यक्रम में भाग लें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता दिखाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *