नगर निकाय चुनाव: झारखंड में 23 फरवरी को अवकाश, आदेश जारी

Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव के मतदान दिवस 23 फरवरी को संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश रहेगा। इस दिन नगर निकाय क्षेत्र में आने वाले सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और उनके कर्मचारियों को वेतन सहित छुट्टी दी जाएगी। इसे लेकर

Advertisement

Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव के मतदान दिवस 23 फरवरी को संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश रहेगा। इस दिन नगर निकाय क्षेत्र में आने वाले सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और उनके कर्मचारियों को वेतन सहित छुट्टी दी जाएगी। इसे लेकर Department of Personnel, Administrative Reforms and Rajbhasha ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

बाहर काम करने वाले मतदाताओं को भी मिलेगा अवकाश

जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति नगर निकाय क्षेत्र का निवासी और मतदाता है, लेकिन वह नगर क्षेत्र से बाहर किसी औद्योगिक इकाई, प्रतिष्ठान या दुकान में कार्यरत है, तो उसे भी मतदान के दिन नियोक्ता द्वारा सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा, कैजुअल वर्कर और डेली वेजेज पर काम करने वाले श्रमिक, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं, लेकिन बाहर के संस्थानों में कार्यरत हैं, उन्हें भी वेतन सहित छुट्टी दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना है।

बता दें कि राज्य में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान की तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गई है।

नगर निकाय चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

इधर, Bharatiya Janata Party (भाजपा) ने नगर निकाय चुनाव में केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती की मांग की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu के नेतृत्व में पार्टी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव और चंद्रप्रकाश शामिल थे।

इसके बाद प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए नगर निकाय चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती को आवश्यक बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.