हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। मशहूर रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है, जो अभी कनाडा में है। सिंगर ने इसकी

Advertisement

नई दिल्ली। मशहूर रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है, जो अभी कनाडा में है। सिंगर ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से बुधवार को की है और अपने सहित पूरे परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही सिक्योरिटी देने की भी मांग की है।

हनी सिंह ने बताया कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार के नाम पर फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने धमकी भरे वाइस नोट को भी पुलिस को सौंप दिया है। मीडिया से बातचीत में हनी सिंह ने बताया कि मुझे लगातार धमकी भरे कॉल और वाइस मैसेज आ रहे हैं। विदेश के नंबर से यह कॉल आया है।

बुधवार रात दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि शिकायतकर्ता हरदेश सिंह उर्फ योयो हनी सिंह ने बताया है कि 19 जून को उनके मैनेजर रोहित छाबड़ा के फोन नंबर पर धमकी भरा कॉल आया। कॉलर ने खुद को गोल्डी बरार के रूप में पेश किया और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद मैनेजर को उसी नंबर से फिरौती के लिए रैंडम कॉल और वॉयस मैसेज मिले। शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई की गई है और पीएस स्पेशल सेल में मामला एफआईआर संख्या 164/23 यू/एस 387/506 आईपीसी दर्ज किया गया है।

गैंगस्टर गोल्डी बरार का नाम पंजाबी के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सामने आया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोल्डी ने लॉरेंस बिश्नोई समेत अन्य खूंखार गैंगस्टर्स के साथ मिलकर मूसेवाला की मौत की साजिश रची थी। इन दिनों वह कनाडा में है। इसके खिलाफ एनआईए ने यूएपीए के तहत मुकदमा दर्ज किया हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *