सात साल बाद सुलझी छह लोगों की आत्महत्या मामले की गुत्थी

रांची। सेना में डॉक्टर रहे सुकांतो सरकार और उनके घर के पांच सदस्यों की एक साथ आत्महत्या करने के मामले में घर की बहू मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने सात साल बाद गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस की जांच में मधुमिता सरकार को ही

Advertisement

रांची। सेना में डॉक्टर रहे सुकांतो सरकार और उनके घर के पांच सदस्यों की एक साथ आत्महत्या करने के मामले में घर की बहू मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने सात साल बाद गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस की जांच में मधुमिता सरकार को ही घर के छह सदस्यों के सामूहिक आत्महत्या की वजह माना है। आरोप सिद्ध होने के बाद मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को मधुमिता को ट्रांजिट रिमांड में रांची लाया जायेगा, जिसके बाद उसे सिविल कोर्ट में पेश किया जायेगा।

घटना 9 अक्टूबर 2016 की है- जब सदर थाना क्षेत्र स्थित रिवर्सा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 में एक साथ छह लोगों का शव बरामद किया गया था। अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ सुकांतो सरकार की पत्नी अंजली सरकार, बेटे सुमित सरकार, सुमित की बेटी समिता सरकार, पार्थिव सरकार की पत्नी मौमिता सरकार और बेटी समिता सरकार के शव एक ही कमरे से पाये गये थे। जबकि डॉ सुकांतो सरकार घायल अवस्था मे कमरे में पाये गये थे, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि सुकांतो सरकार ने ही परिवार के पांचों सदस्यों को इंजेक्शन देकर मार डाला था और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को फ्लैट के जांच के दौरान कई पुर्जे भी मिले थे, जिनमें सभी छह की मौत की वजह बहू मधुमिता सरकार को बताया गया था। मधुमिता सरकार ने अपने ही पति, सास-ससुर सहित परिवार के दूसरे सदस्यों पर कई मामले दर्ज करवा रखे थे।

पूरा परिवार मधुमिता के द्वारा दर्ज करवाए गए मामलों से बेहद परेशान था। यहां तक कि कुछ एनजीओ के जरिए भी मधुमिता ने परिवार के लोगों के ऊपर कई तरह से दबाब डलवाए। इन सबकी वजह से पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा था और इसी तनाव में सबने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *