मजदूरों का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य : शमीम

Barkatha : बीते गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के शिलाड़ीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शमीम अंसारी और भारत जकात मांझी परगना महल बरकट्ठा के प्रखंड अध्यक्ष राम जी बेसरा से विश्व मजदूर दिवस को लेकर मजदूरों को बधाई देते हुए पंचायत

मजदूरों का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य : शमीम
Advertisement

Barkatha : बीते गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के शिलाड़ीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शमीम अंसारी और भारत जकात मांझी परगना महल बरकट्ठा के प्रखंड अध्यक्ष राम जी बेसरा से विश्व मजदूर दिवस को लेकर मजदूरों को बधाई देते हुए पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शमीम अंसारी ने कहा हर साल की तरह इस बार भी एक मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।मजदूर दिवस को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस या मई दिवस भी कहा जाता है।

Also Read : रिनपास में निर्माण कार्य की अनियमितताओं पर विधायक सख्त, मौके पर पहुंचकर किया औचक निरीक्षण

यह दिन मजदूर और श्रमिक वर्ग के लोगों को सम्मान देने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उनके योगदान को याद करने के लिए समर्पित है। वहीं भारत जकात मांझी परगना महल प्रखंड अध्यक्ष राम जी बेसरा ने कहा भारत में इस दिन को कामगार दिवस, श्रमिक दिवस और अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के तौर पर जाना जाता है। मजदूर दिवस का दिन हमें यह सिखाता है कि समाज के विकास में मजदूरों की भूमिका कितनी अहम है और उनके योगदान को कभी भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है। मजदूर दिवस भारत और पूरी दुनिया में श्रमिकों के अधिकारों के के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन का इतिहास संघर्ष का प्रतीक है ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.