रिनपास में निर्माण कार्य की अनियमितताओं पर विधायक सख्त, मौके पर पहुंचकर किया औचक निरीक्षण

Ranchi : कांके क्षेत्र के रिनपास (मानसिक आरोग्य संस्थान) में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठते सवालों के बीच कांके विधायक सुरेश बैठा ने शुक्रवार को अचानक स्थल पर पहुंचकर कार्यों का औचक निरीक्षण किया। Also Read : रासदा एवं साकुल गांव में

रिनपास में निर्माण कार्य की अनियमितताओं पर विधायक सख्त, मौके पर पहुंचकर किया औचक निरीक्षण

Ranchi : कांके क्षेत्र के रिनपास (मानसिक आरोग्य संस्थान) में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठते सवालों के बीच कांके विधायक सुरेश बैठा ने शुक्रवार को अचानक स्थल पर पहुंचकर कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

Also Read : रासदा एवं साकुल गांव में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन, PVUNL परियोजना स्थल का निरीक्षण

सूत्रों के अनुसार, विधायक को लगातार स्थानीय लोगों और श्रमिकों की ओर से निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घोर अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और संबंधित कर्मियों से कार्य प्रगति पर विस्तार से जानकारी ली।

विधायक सुरेश बैठा ने स्पष्ट किया कि जनता की गाढ़ी कमाई से हो रहे कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि कार्य में लापरवाही की पुष्टि होती है तो ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों ने विधायक के इस सक्रिय हस्तक्षेप का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.