कांके में अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक युवक की गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की बदौलत न सिर्फ एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, बल्कि उसके

कांके में अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
Advertisement

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक युवक की गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की बदौलत न सिर्फ एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, बल्कि उसके पास से देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Also Read : जून के अंत तक रांची एलिवेटेड रोड का भव्य उद्घाटन संभावित

यह कार्रवाई 29 मई की रात को हुई, जब कांके थाना पुलिस यूनिवर्सिटी से आगे रिंग रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस की नजर सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध गर्ली वाहन पर पड़ी। अचानक उस गाड़ी से एक युवक उतरकर झाड़ियों की ओर भागने लगा। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं और त्वरित घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान:
आरोपी का नाम समसार आलम (उम्र 26 वर्ष) है, जो मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचाचक थाना अंतर्गत सूल्तानपुर गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के भीट्ठा स्थित एक अपार्टमेंट में रह रहा था।

तलाशी में मिले अवैध हथियार:

  • 65 एमएम की देशी पिस्टल – 01 नग
  • जिंदा कारतूस – 02 नग

पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा:
आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध हथियार बेचने की नीयत से इलाके में घूम रहा था। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट की धारा 144/25 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

  • प्रकाश रजक, थाना प्रभारी, कांके
  • मनोज कुमार करमाली, पु.अ.नि.
  • विशाल मार्टल, कृष्णा मुर्मू, इजुला हुसैन (सहायक बल सदस्य)

एसपी ने की पुलिस टीम की सराहना:
रांची के पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई को सराहनीय बताया और टीम की तत्परता की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जनसहयोग और पुलिस की सजगता से ही अपराध पर लगाम लगाया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.