झारखंड में कोरोना की वापसी, रांची-जमशेदपुर में नए केस मिले

Ranchi : राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। राजधानी रांची और जमशेदपुर में हाल ही में कोविड-19 के नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट मोड में आ गया है। रांची में अब

झारखंड में कोरोना की वापसी, रांची-जमशेदपुर में नए केस मिले
Advertisement

Ranchi : राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। राजधानी रांची और जमशेदपुर में हाल ही में कोविड-19 के नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट मोड में आ गया है।

रांची में अब तक तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें से एक मरीज महाराष्ट्र से लौटा था, जिसकी अब रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक लाल विजय शाहदेव भी संक्रमित पाए गए थे, जिन्हें अब स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल एक मरीज अस्पताल में भर्ती है और एक अन्य होम क्वारेंटाइन में है।

वहीं, जमशेदपुर के कदमा इलाके के एक निजी अस्पताल में 46 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। महिला हाल ही में दिल्ली से लौटी थीं और 27 मई की रात जॉन्डिस और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद 28 मई को उन्हें होम क्वारेंटाइन के लिए भेज दिया गया।

इन नए मामलों के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि यदि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश या सिरदर्द जैसे लक्षण नजर आएं, तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। विशेषकर सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार या ऑक्सीजन लेवल 93% से कम होने पर लापरवाही न करें।

प्रशासन की मुख्य सलाह:

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना जरूरी।
  • लक्षण दिखते ही खुद को आइसोलेट करें।
  • बुजुर्गों, गंभीर बीमारी से पीड़ित और बिना वैक्सीनेशन वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

राज्य सरकार ने रिम्स और सदर अस्पताल को भी अलर्ट कर दिया है ताकि समय रहते जांच और इलाज सुनिश्चित किया जा सके। सरकार ने जनता से संयम और सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लापरवाही से यह बिगड़ सकती है। इसलिए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.