Ranchi : राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित सिरमटोली-डोरंडा फ्लाइओवर का रैंप निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। प्रशासनिक निगरानी में तेजी से चल रहे कार्यों के चलते अब यह फ्लाइओवर जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे हजारों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
Also Read : मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना: रांची जिले में आज सभी पंचायतों में लगा आधार सीडिंग कैंप, उपायुक्त ने की अपील

हालांकि, इस निर्माण को लेकर कुछ आदिवासी संगठनों ने विरोध जताया था, जिसके चलते कार्य में थोड़ी रुकावट आई। बावजूद इसके, प्रशासन की सक्रिय भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्माण कार्य जारी रहा और अब यह अपने अंतिम चरण में है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़क पर अस्फाल्ट बिछाने और रोलिंग मशीनों द्वारा समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है, वहीं पुलिस बल की उपस्थिति से सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
यह रैंप फ्लाइओवर शहर के महत्वपूर्ण इलाकों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ व्यस्त ट्रैफिक को डायवर्ट कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा। अब शहरवासी बेसब्री से इसके उद्घाटन का इंतजार कर रहे हैं।






