अमेरिका–ईरान तनाव का असर: जमशेदपुर में रसोई गैस को लेकर बढ़ी परेशानी

पूर्वी सिंहभूम। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच शहर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना

अमेरिका–ईरान तनाव का असर: जमशेदपुर में रसोई गैस को लेकर बढ़ी परेशानी
Advertisement

पूर्वी सिंहभूम। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच शहर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग करने में दिक्कत हो रही है, वहीं बाजार में इसकी कालाबाजारी की भी शिकायतें सामने आने लगी हैं। इससे आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है।

शहर के जुगसलाई क्षेत्र स्थित काबरा गैस एजेंसी में बुधवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस बुकिंग और सिलेंडर की जानकारी लेने के लिए पहुंचे। एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ देखी गई। गैस बुक कराने पहुंचीं आशा पांडेय, संत बेहरा समेत कई ग्राहकों ने बताया कि वे पिछले तीन–चार दिनों से ऑनलाइन माध्यम से गैस बुक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बार-बार प्रयास के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही थी। इसके बाद मजबूर होकर उन्हें सीधे एजेंसी पहुंचना पड़ा।

उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग नहीं होने के कारण उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि बाजार में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। जिन घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत करीब 1000 रुपये है, उन्हें कुछ जगहों पर 1800 से 2000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इससे आम उपभोक्ता परेशान हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हालांकि काबरा गैस एजेंसी के संचालकों ने गैस की कमी से इनकार किया है। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके अनुसार हाल के दिनों में कई लोग जरूरत से ज्यादा गैस बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण डिलीवरी में थोड़ा समय लग रहा है।

एजेंसी संचालकों ने यह भी बताया कि कुछ समय के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। हालांकि अब उस समस्या को ठीक कर लिया गया है और बुकिंग प्रक्रिया फिर से सामान्य रूप से चल रही है।

फिर भी शहर के कई इलाकों में गैस को लेकर लोगों की चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और अफवाहों के कारण कई लोग अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखी जाए और जरूरतमंद लोगों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि आम लोगों की रसोई पर संकट न आए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *