प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात

Ranchi : झारखंड की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें राज्य में विधि-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि

प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात
Advertisement

Ranchi : झारखंड की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें राज्य में विधि-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद राज्य सरकार ने 6 नवंबर को तदाशा मिश्रा को प्रभारी पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया था।

1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा इससे पहले गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
वे झारखंड की पहली महिला प्रभारी डीजीपी बनी हैं, जो राज्य पुलिस बल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *