इंडी गठबंधन की सरकार मजबूत, हेमंत सोरेन किसी दबाव में नहीं झुकेंगे : डॉ. इरफान अंसारी

East Singhbhum : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि राज्य में इंडी गठबंधन की सरकार पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर है। उन्होंने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे सरकार गिरने संबंधी दावों को “साजिश और अफवाह” बताया।विश्व दिव्यांगता दिवस पर जमशेदपुर

इंडी गठबंधन की सरकार मजबूत, हेमंत सोरेन किसी दबाव में नहीं झुकेंगे : डॉ. इरफान अंसारी
Advertisement

East Singhbhum : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि राज्य में इंडी गठबंधन की सरकार पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर है। उन्होंने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे सरकार गिरने संबंधी दावों को “साजिश और अफवाह” बताया।
विश्व दिव्यांगता दिवस पर जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मजबूती से सरकार चला रहे हैं और किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव उन पर असर नहीं डाल पाएगा।

डॉ. अंसारी ने कहा कि भाजपा भ्रामक कथाएं गढ़ रही है। “सीएम दिल्ली गए तो अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया, जबकि न सरकार खतरे में है और न ही मुख्यमंत्री किसी संपर्क में हैं,” उन्होंने कहा। भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने उन्हें “अफवाहों का हेड मास्टर” बताया।

मंत्री ने कहा कि आदिवासी और ईसाई समुदाय ने कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया और ऐसे समुदायों के नेता झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की साजिश के कारण मुख्यमंत्री को जेल भेजा गया, तब भी उन्होंने हार नहीं मानी, इसलिए अब झुकने का सवाल ही नहीं है।
केंद्र द्वारा धनराशि रोकने की चर्चाओं पर मंत्री ने कहा कि राज्य अपने संसाधनों के आधार पर विकास जारी रखेगा।

कार्यक्रम में मंत्री ने दिव्यांगजनों के योगदान को नमन करते हुए बताया कि राज्य सरकार उनके सम्मान और अधिकारों के लिए लगातार सुधार कर रही है। समारोह के दौरान 10 दिव्यांगजनों को बैटरीचालित ट्राइसाइकिल वितरित की गई और कई विशेष बच्चों एवं उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि जल्द ही कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसके बाद सभी दिव्यांगों को बिना किसी प्रतिशत सीमा के पेंशन मिलेगी। दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया भी सरल की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है। एमजीएम अस्पताल में पानी आपूर्ति की समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में 100 बेड की नई अस्पताल इकाई का उद्घाटन हो चुका है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाएँ और मजबूत होंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.