Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों और स्थानीय जनभावनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ 16 जुलाई 2026 से होगा तथा मुख्यमंत्री से उद्घाटन समारोह में शामिल होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से दिए गए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए रथ यात्रा महोत्सव की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एन. एन. पांडे, प्रथम सेवक (सेवायत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य गोपाल उपाध्याय, नीतू देवी, कमल ठाकुर तथा सहयोगी अमरदीप कौशल शामिल थे।



