Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटर 2026 की परीक्षाओं के शुल्क में बड़ी वृद्धि की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा शुल्क में अधिकतम 340 रुपये और इंटर शुल्क में 290 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जैक का कहना है कि इस बार बजट बढ़ने के कारण फीस बढ़ाई गई है। पिछले कई वर्षों में शुल्क में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया था।
7.5 लाख छात्रों पर सीधा असर
हर वर्ष लगभग 7.5 लाख छात्र मैट्रिक और इंटर परीक्षा में शामिल होते हैं। शुल्क वृद्धि से 4.25 लाख मैट्रिक और 3.25 लाख इंटर परीक्षार्थियों पर सीधा आर्थिक असर पड़ेगा।
स्वतंत्र व प्राइवेट परीक्षार्थियों पर सबसे बड़ा प्रभाव
सभी श्रेणियों में मैट्रिक शुल्क बिना विलंब शुल्क के 240 रुपये और विलंब शुल्क के साथ 340 रुपये बढ़ाया गया है।
-
नियमित छात्रों में लड़कों की फीस 740 से बढ़कर 980 रुपये
-
लड़कियों की फीस 940 से बढ़कर 1180 रुपये
-
प्राइवेट परीक्षार्थियों की फीस भी 940 से बढ़कर 1180 रुपये कर दी गई है।
स्वतंत्र और प्राइवेट परीक्षार्थियों के शुल्क में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। सभी श्रेणियों की लड़कियों के लिए शुल्क समान रखा गया है। वहीं लड़कों में सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग की फीस एक समान है। ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के शुल्क में भी वृद्धि की गई है।






