जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर, बीजेपी विधायक दल की बैठक जारी

Bihar News : बिहार की राजनीति में सोमवार का दिन बेहद अहम साबित हो रहा है। जेडीयू विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई है, जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को पार्टी का नेता चुना गया। सीएम आवास में हुई बैठक के बाद अब भाजपा

जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर, बीजेपी विधायक दल की बैठक जारी
Advertisement

Bihar News : बिहार की राजनीति में सोमवार का दिन बेहद अहम साबित हो रहा है। जेडीयू विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई है, जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को पार्टी का नेता चुना गया। सीएम आवास में हुई बैठक के बाद अब भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी मुख्यालय के अटल सभागार में जारी है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और यूपी के डिप्टी सीएम व केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक मौजूद हैं। इसी बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुने जाने की चर्चा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बीजेपी की बैठक के बाद दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास में एनडीए की बैठक होगी, जिसमें 202 विधायक शामिल होंगे। इस बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद एनडीए प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर सरकार गठन का दावा पेश करेगा।

गौरतलब है कि कल, 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम और लगभग 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *