जेसी विक्रम चौधरी जेसीआई राँची के नए अध्यक्ष

रांची: जेसीआई रांची के नए कार्यकाल के लिए नई टीम का चयन मतदान के माध्यम से किया गया। इस चुनाव में संस्था के सदस्यों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया एवं जेसी विक्रम चौधरी को नया अध्यक्ष चुना। इस चुनाव में सभी पूर्व अध्यक्ष एवं

Advertisement

रांची: जेसीआई रांची के नए कार्यकाल के लिए नई टीम का चयन मतदान के माध्यम से किया गया। इस चुनाव में संस्था के सदस्यों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया एवं जेसी विक्रम चौधरी को नया अध्यक्ष चुना। इस चुनाव में सभी पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सचिव उपस्थित थे एवं साथ ही साथ सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जो सराहनीय था। नई टीम में 6 उपाध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, जेसी निशांत मोदी, जेसी पियूष केडिया, जेसी रवि आनंद, जेसी साकेत अग्रवाल एवं जेसी तरुण अग्रवाल, सचिव जेसी मयंक अग्रवाल, सह सचिव जेसी कौशल मुरारका, कोषाध्यक्ष जेसी नटवर बाजोरिया को चुना गया।
संस्था के 20 नए निदेशकों का भी चुनाव हुआ जिसमे आदित्य जालान,अक्षत अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, अंकित मोदी, अंकित अग्रवाल, अमन सिंघानिया, अमन पोद्दार, दीपक पटेल, मनदीप सिंह, मोहित बगला, प्रवीण अग्रवाल, राहुल टीबड़ेवाल,रौनक टेकरीवाल, ऋषभ जैन, रोहित दयानी, संकेत सरावगी, संदीप खेमका, शिवी तनेजा, शुभम बुधिया एवं वैभव जैन को चुना गया। चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष जेसी सौरभ शाह की अध्यक्षता में गठित टीम की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, इस टीम में पूर्व अध्यक्ष जेसी विजय पटेल एवं जेसी राकेश जैन के साथ सभी पूर्व अध्यक्षों ने अहम भूमिका निभाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपने आने वाले वर्ष के लिए अपने कार्यकाल की रूपरेखा से सभी सदस्यों को अवगत कराया एवं टीम 2024 ने सभी को विश्वास दिलाया कि आने वाले वर्ष में सभीलोग मिलकर समाज को नई ऊंचाई तक लेकर जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.