WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Ranchi : झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दीपावली मेला में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा गया।
प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी और ऋचा वर्णवाल शामिल थीं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now



