Ranchi : झारखंड सरकार की कैबिनेट ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 33 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन्हीं प्रस्तावों में सबसे बड़ा फैसला किसानों के हित से जुड़ा है, जिसके तहत सरकार अब 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद करेगी। इस दर में राज्य सरकार का 100 रुपये प्रति क्विंटल विशेष बोनस भी शामिल है।
कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2025–26 तथा आगे के वर्षों के लिए झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना को मंजूरी दी गई है। धान खरीद के लिए कुल 48.60 करोड़ रुपये के बोनस को भी स्वीकृति मिली है।
🟩 राजकीय मेला-महोत्सव : संशोधित मार्गदर्शिका पास
कैबिनेट ने राज्यभर में आयोजित होने वाले 13 मेला और महोत्सवों को राजकीय दर्जा देते हुए संशोधित मार्गदर्शिका को मंजूरी दी। नए नियमों के अनुसार किसी भी जिले में एक से अधिक राजकीय मेला सामान्यतः स्वीकृत नहीं होगा, लेकिन विशेष परिस्थिति में कैबिनेट की सहमति से अनुमति मिल सकेगी।
राजकीय महोत्सवों में शामिल—
ईटखोरी महोत्सव (चतरा), बैद्यनाथ महोत्सव (देवघर), बासुकीनाथ महोत्सव, माघी मेला (राजमहल), हिजला मेला (दुमका), छऊ महोत्सव (सरायकेला), लुगुबुरू महोत्सव (बोकारो), गणतंत्र महोत्सव (गोड्डा), आदि।
🟩 2026 के सरकारी अवकाशों पर भी मिली मंजूरी
साल 2026 में कुल 21 सरकारी अवकाश घोषित किए गए। महाशिवरात्रि, दीपावली और छठ रविवार को पड़ने के कारण इन्हें अलग अवकाश सूची में शामिल नहीं किया गया।
🟩 स्वास्थ्य एवं विश्वविद्यालय से जुड़े निर्णय
-
रिम्स रांची के सह-प्राध्यापकों को प्राध्यापक पद पर प्रोन्नति दी गई।
-
होम्योपैथिक कॉलेज, गोड्डा के इंटर्न छात्रों की मासिक वृत्तिका बढ़ाई गई।
-
डॉ. प्रभु सहाय लिंडा को सेवा से मुक्त करने और
-
डॉ. अंजना गांधी को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया।
🟩 सड़क निर्माण और बुनियादी ढांचे से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट
कैबिनेट ने विभिन्न जिलों में कई महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को मंजूरी दी—
-
गोड्डा—देवडांड़ सड़क : ₹1,27,54,00,000
-
साहेबगंज दिग्धी मोड़—मालिन रिसौड़ : ₹61.57 करोड़
-
डालटेनगंज—चैनपुर उच्चस्तरीय पुल : ₹64.60 करोड़
-
बांकुटोली—कुरकुरा बानो सड़क (गुमला) : ₹1,40,51,00,000
-
रांची फ्लाईओवर (सिरमटोली—राजेंद्र चौक—मेकॉन) : ₹4,70,12,79,000
🟩 खनन क्षेत्र से जुड़े निर्णय
-
बादम कोयला खनन परियोजना के लिए बोकारो और हजारीबाग में कुल 94.5 एकड़ भूमि को 30 वर्षों के लिए एनटीपीसी को लीज़ पर देने की स्वीकृति।
-
खनिज धारित भूमि उपकर अधिनियम-2024 में संशोधन को मंजूरी।
🟩 शिक्षा क्षेत्र में बड़े फैसले
-
बालूमाथ कॉलेज, लातेहार : ₹38.82 करोड़
-
सिमरिया कॉलेज, चतरा : ₹34.62 करोड़
-
रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों का पुनर्गठन
-
संस्कृत महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों को पंचम, छठा, सप्तम वेतनमान
🟩 अन्य प्रमुख निर्णय
-
झारखंड पारिस्थितिकी पर्यटन प्राधिकार (JETA) में संशोधन
-
गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र, मुटा के संचालन हेतु BNHS से एमओयू के लिए नियम शिथिल
-
सीएजी की विभिन्न रिपोर्टों को विधानसभा पटल पर रखने की मंजूरी
-
बादम कोयला परियोजना के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण
-
झारखंड कोषागार संहिता-2016 में संशोधन

