ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने जीते 9 मेडल

Lucknow : 22 और 23 अगस्त को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित तीसरी ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा। प्रतियोगिता में सानवी सिन्हा ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि आठ खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज मेडल अपने

ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने जीते 9 मेडल

Lucknow : 22 और 23 अगस्त को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित तीसरी ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा। प्रतियोगिता में सानवी सिन्हा ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि आठ खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर झारखंड का मान बढ़ाया।

सानवी सिन्हा ने जीता गोल्ड, आठ खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज

प्रतियोगिता में सानवी सिन्हा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं अंजली कुमारी, आफरीन परवीन, आलिया, अंशिका यादव, राधिका कुमारी, सुफिया परवीन, वैष्णवी कुमारी और मास्टर चैलेंजेस कप में विनीत कुमार यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड का परचम लहराया।

संघ पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

झारखंड कराटे संघ के प्रेसिडेंट नवीन प्रसाद साहू, सेक्रेटरी विनीत कुमार यादव, प्रकाश रविदास, दिलीप लोहरा, देवानंद सेठ, सचिन कुमार, रवि उरांव और अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि झारखंड का परचम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में इसी तरह लहराता रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी लगातार मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.