कुराश नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम लुधियाना रवाना, 5-6 सितंबर को मुकाबले

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now लुधियाना में 4 से 6 सितंबर तक होने वाली सब जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 20 सदस्यीय टीम रांची और टाटानगर से रवाना हुई। Ranchi : पंजाब के लुधियाना स्थित गुरुनानक स्टेडियम

कुराश नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम लुधियाना रवाना, 5-6 सितंबर को मुकाबले
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • लुधियाना में 4 से 6 सितंबर तक होने वाली सब जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 20 सदस्यीय टीम रांची और टाटानगर से रवाना हुई।

Ranchi : पंजाब के लुधियाना स्थित गुरुनानक स्टेडियम में 4 से 6 सितंबर तक आयोजित होने वाली सब जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम रवाना हो गई। टीम के कुछ खिलाड़ी रांची रेलवे स्टेशन से, जबकि कुछ खिलाड़ी टाटानगर रेलवे स्टेशन से लुधियाना के लिए रवाना हुए।

झारखंड टीम के खिलाड़ी 4 सितंबर को प्रतियोगिता में रिपोर्ट करेंगे। इसी दिन आधिकारिक वेटिंग होगी, जबकि 5 और 6 सितंबर को खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे।

मैनेजर और कोच की निगरानी में खेलेगी टीम

झारखंड की टीम टीम मैनेजर प्रकाश रविदास, टीम कोच स्नेहा बालमुचू और तकनीकी निदेशक संदीप कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

टीम में लावण्य राज, आलिया, कार्तिक राज महतो, वैष्णवी, नेहालका, रोनक प्रसाद, निधिश कुमार, वामिका वैभव, विंध्या वैभव, सरस्वती मार्डी, शीला महाकुर, सुलेमान सोरेन, सुनील सोरेन, धर्मा हेम्ब्रम, विक्रांत कुमार, प्रिंस कुमार, आयुष कुमार और रोशनी मेहता शामिल हैं।

पदक विजेताओं को मिलेगी पुरस्कार राशि

इस अवसर पर झारखंड कुराश संघ के प्रेसिडेंट रामस्वरूप कुमार और सेक्रेटरी विनीत कुमार यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए पदक जीतकर लाने वाले बच्चों को 5,100 रुपये, 2,100 रुपये और 1,100 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों के लिए इसके अलावा भी अन्य सुविधाएं और प्रयास किए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.