JSCA को मिला नया कप्तान: अजय नाथ शाहदेव बने अध्यक्ष, सौरभ तिवारी और नदीम की एंट्री से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now मुख्य संवाददाता Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के चुनावी रण में आज बदलाव की बयार बह चली। अजय नाथ शाहदेव को भारी मतों से विजयी घोषित करते हुए संघ का नया अध्यक्ष चुना

JSCA को मिला नया कप्तान: अजय नाथ शाहदेव बने अध्यक्ष, सौरभ तिवारी और नदीम की एंट्री से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

मुख्य संवाददाता
Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के चुनावी रण में आज बदलाव की बयार बह चली। अजय नाथ शाहदेव को भारी मतों से विजयी घोषित करते हुए संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। जैसे ही जीत की घोषणा हुई, समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया – पटाखों की गूंज, मिठाइयों की मिठास और चेहरे पर विजयी मुस्कानें चारों ओर छा गईं।

Also Read : शहीद विशुन महतो स्मारक संस्था का पुनर्गठन: नई कार्यकारिणी गठित, निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया गया

जीत के सितारे: नए नेतृत्व की नई टीम

  • अध्यक्ष : अजय नाथ शाहदेव
  • सचिव : पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी
  • उपाध्यक्ष : संजय पाण्डेय
  • संयुक्त सचिव : अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम
  • कोषाध्यक्ष : अमिताभ घोष

JSCA में पूर्व क्रिकेटरों की सक्रिय भागीदारी ने संघ को एक नया चेहरा और नई दिशा देने की उम्मीद जगाई है। सौरभ तिवारी और शहबाज़ नदीम जैसे नामों के आने से क्रिकेट प्रेमियों को यह विश्वास जगा है कि अब खिलाड़ियों की समस्याओं को मैदान के अनुभव से जोड़ा जाएगा, न कि केवल कागज़ों पर सुलझाया जाएगा।

खेल और प्रशासन का संगम

इस नई टीम के गठन से यह संकेत मिल रहा है कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि अब यह व्यवस्थित नेतृत्व और खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ नयी ऊँचाइयों की ओर बढ़ेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.