शहीद विशुन महतो स्मारक संस्था का पुनर्गठन: नई कार्यकारिणी गठित, निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया गया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : शहीद विशुन महतो स्मारक संस्था की आम सभा के माध्यम से संगठन का पुनर्गठन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संस्था के संस्थापक सदस्य एवं जमीनदाता मोतीलाल महतो की अध्यक्षता में आयोजित

शहीद विशुन महतो स्मारक संस्था का पुनर्गठन: नई कार्यकारिणी गठित, निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया गया
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : शहीद विशुन महतो स्मारक संस्था की आम सभा के माध्यम से संगठन का पुनर्गठन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संस्था के संस्थापक सदस्य एवं जमीनदाता मोतीलाल महतो की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में सर्वसम्मति से पुराने पदाधिकारियों की निष्क्रियता और संस्था विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए पूर्व कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया।

Also Read : सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना पट्ट: पंचायत सहायक संघ ने जताया उपायुक्त को आभार, अब अतिक्रमण रुकेगा

तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही निष्क्रियता पर लगी मुहर

पूर्व समिति के तीन वर्षीय कार्यकाल के समाप्ति के साथ-साथ सदस्यों की निष्क्रियता और विद्यालय के हितों के विरुद्ध कार्यों के कारण यह कठोर किंतु आवश्यक निर्णय लिया गया।

नए नेतृत्व का चयन: नई ऊर्जा, नई दिशा

सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार संस्था के नए अध्यक्ष रामनंदन महतो, सचिव चिंतामणि उरांव, और कोषाध्यक्ष कुशवाहा शिवचरण मेहता बनाए गए हैं।

नवगठित कार्यकारिणी सदस्य इस प्रकार हैं:-

लक्ष्मण उरांव, सहदेव उरांव, उस्मान अंसारी, प्रभु लोहरा, अनूप किंडो, अर्जुन महतो, सुशीला तिर्की, और सुभाष कुमार।

सभा में ग्रामीणों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी

बैठक में विद्यालय के संस्थापक सदस्य शिवदेव गोप, उस्मान अंसारी, मोतीलाल महतो, दीनबंधु महतो, सहदेव उरांव समेत कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। साथ ही ग्रामीण और अभिभावक वर्ग से प्रभु लोहरा, सुरेंद्र उरांव, संजय महतो, सिकंदर महतो, सुभाष कुमार, चिंतामणि उरांव की भागीदारी ने इस सभा को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.