पटना का 6-लेन महासेतु तैयार, ₹5,000 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल 9.76 किमी लंबा है और 67 पिलरों पर टिका है। एप्रोच रोड समेत परियोजना की कुल लंबाई 19.30 किमी होगी। Patna : बिहार के सड़क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल एक महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में

पटना का 6-लेन महासेतु तैयार, ₹5,000 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल 9.76 किमी लंबा है और 67 पिलरों पर टिका है। एप्रोच रोड समेत परियोजना की कुल लंबाई 19.30 किमी होगी।

Patna : बिहार के सड़क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल एक महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में तैयार हो रहा है। गंगा नदी पर करीब ₹5,000 करोड़ की लागत से बन रहा यह पुल अब पूरी तरह तैयार होने के करीब है। आधुनिक तकनीक से निर्मित यह एक्स्ट्राडोज्ड केबल ब्रिज उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क को बेहतर करेगा।

बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) ने पथ निर्माण विभाग की देखरेख में इस मुख्य 6-लेन पुल का निर्माण कराया है। पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर है और यह कुल 67 पिलरों पर टिका हुआ है।

पुल के दोनों छोर के एप्रोच रोड को शामिल करने पर पूरी मेगा परियोजना की कुल लंबाई 19.30 किलोमीटर हो जाती है। इसके चालू होने के बाद पटना का वैशाली, समस्तीपुर समेत पूरे उत्तर बिहार से सीधा और निर्बाध संपर्क स्थापित होगा।

पटना रिंग रोड और आमस-दरभंगा मार्ग से जुड़ेगा

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि यह पुल केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं, बल्कि बदलते और प्रगतिशील बिहार का प्रतीक है।

इस महासेतु के जरिए पटना रिंग रोड और आमस-दरभंगा मार्ग का सीधा जुड़ाव होगा। पुल दानापुर, दीघा, शिवाला, बिहटा, कन्हौली, डुमरी, नयागांव, तेलवारीचक, कच्ची दरगाह और सबलपुर को जोड़ते हुए राजधानी के चारों तरफ मजबूत और सुगम कनेक्टिविटी हब तैयार करेगा।

शहर के भीतर प्रवेश किए बिना मिल सकेगा वैकल्पिक मार्ग

पंकज कुमार पाल के अनुसार, पुल के चालू होने के बाद व्यावसायिक वाहनों, खासकर ट्रक और मालवाहक वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश किए बिना बाहर से निकलने का वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।

इससे स्थानीय व्यापार, कृषि उत्पाद और डेयरी ट्रांसपोर्टेशन को गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही पटना की सड़कों पर भारी वाहनों के दबाव और ट्रैफिक जाम को कम करने में भी मदद मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.