सारण में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, विजेंद्र यादव ने की तैयारियों की समीक्षा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now नेपाल में लगातार बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। सारण में SDRF तैनात है और तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सारण। नेपाल के कैचमेंट एरिया में

सारण में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, विजेंद्र यादव ने की तैयारियों की समीक्षा
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • नेपाल में लगातार बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। सारण में SDRF तैनात है और तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

सारण। नेपाल के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश और नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए सारण जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। स्थिति को देखते हुए उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने सारण का दौरा किया और संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

सर्किट हाउस पहुंचने पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद हुई समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ संभावित आपदा से निपटने के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया।

तटबंधों की 24 घंटे निगरानी

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि गंडक नदी के तटबंधों पर लगातार 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। मकेर, पानापुर, दरियापुर, अमनौर, परसा और सोनपुर जैसे संवेदनशील तटीय क्षेत्रों में एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

तटीय इलाकों में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए भी कहा जा रहा है।

रात-दिन गश्त, पर्याप्त सामग्री उपलब्ध

तटबंधों की सुरक्षा के लिए रात-दिन गश्ती की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा और बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संघर्षात्मक सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई है।

प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सतर्कता और तत्परता में किसी तरह की कमी नहीं रखने तथा हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा।

फिलहाल गंडक का प्रवाह सामान्य

जिला प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में गंडक नदी का प्रवाह सामान्य है। जिले में कहीं भी कटाव की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने आम लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। लोगों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.