केदारुत पंचायत शराब माफियाओं का बना सुरक्षित जोन!

Barhi : हजारीबाग जिले के बरही और पदमा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित केदारुत पंचायत अब शराब माफियाओं का सुरक्षित अड्डा बन चुका है। पहले यहां अवैध रूप से महुआ शराब बनाने का कारोबार होता था, लेकिन अब स्थिति और गंभीर हो चुकी है।

केदारुत पंचायत शराब माफियाओं का बना सुरक्षित जोन!
Advertisement

Barhi : हजारीबाग जिले के बरही और पदमा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित केदारुत पंचायत अब शराब माफियाओं का सुरक्षित अड्डा बन चुका है। पहले यहां अवैध रूप से महुआ शराब बनाने का कारोबार होता था, लेकिन अब स्थिति और गंभीर हो चुकी है। पंचायत में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बनाने और बेचने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। उत्पाद विभाग ने शनिवार को इस पंचायत में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की।

विभाग ने गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, हालांकि, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उस व्यक्ति की संलिप्तता पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की गई। जब्त वस्तुओं में 2,000 से अधिक आरएस, आईबी और नंबर 1 ब्रांड के ढक्कन, खाली बोतलें, लेबल, कैरेमल, और शराब निर्माण के अन्य उपकरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 20 लीटर शराब और दो पेटी नंबर 1 ब्रांड की तैयार शराब भी बरामद की गई। यह छापेमारी केदारुत पंचायत के घियाही स्कूल के पास की गई। कार्रवाई का नेतृत्व उत्पाद विभाग के प्रभारी सुमितेश कुमार ने किया, जिनके साथ जवानों की टीम भी शामिल थी।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, केदारुत पंचायत धीरे-धीरे अवैध शराब माफियाओं का गढ़ बनता जा रहा है।

पहले यहां महुआ शराब का निर्माण होता था, लेकिन अब माफियाओं ने अंग्रेजी शराब बनाने की ओर रुख कर लिया है। क्षेत्र में बढ़ते इस गैरकानूनी व्यापार ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रशासन के लिए इस पंचायत में सक्रिय शराब माफियाओं पर लगाम लगाना बड़ी चुनौती बन चुका है। उत्पाद विभाग की यह कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। माफियाओं के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.