खार्ग आईलैंड पर अमेरिकी हमले का ट्रंप ने किया दावा, बढ़ा तनाव

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now खार्ग आईलैंड पर हमले का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है। ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र पर इस कार्रवाई से तनाव और तेल बाजार की चिंता बढ़ी है। America : अमेरिका और

खार्ग आईलैंड पर अमेरिकी हमले का ट्रंप ने किया दावा, बढ़ा तनाव
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • खार्ग आईलैंड पर हमले का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है। ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र पर इस कार्रवाई से तनाव और तेल बाजार की चिंता बढ़ी है।

America : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खार्ग आईलैंड पर हमला कर उसे पूरी तरह तबाह कर दिया है। यह द्वीप ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र के तौर पर जाना जाता है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “खार्ग द्वीप को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया.” हालांकि, यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से किया गया है।

खार्ग आईलैंड क्यों है अहम?

खार्ग आईलैंड उत्तरी फारस की खाड़ी में स्थित है। यह होर्मुज स्ट्रेट से करीब 483 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है और ईरान के बुशहर प्रांत का हिस्सा है।

खार्ग को ईरान का प्रमुख तेल निर्यात टर्मिनल माना जाता है। यहां से देश के कच्चे तेल के निर्यात का 90 फीसदी तक संभाला जाता है। भारी सैन्य और आर्थिक प्रतिबंधों वाली व्यवस्था के कारण इसे अक्सर ‘फॉरबिडन आईलैंड’ भी कहा जाता है।

इससे पहले लारक आईलैंड पर हुआ हमला

इससे पहले अमेरिका ने ईरान के लारक आईलैंड पर हमला किया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM के मुताबिक, इस कार्रवाई में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC के दो सैन्य लॉन्च सिस्टम को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी खुफिया जानकारी के मुताबिक, IRGC के जवान इन रॉकेट लॉन्चरों के जरिए होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री माइंस डालने की तैयारी कर रहे थे।

ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के मुताबिक, लारक पर ड्रोन के जरिए हमला किया गया। हमले में कई ईरानी सैनिकों और नागरिकों के मारे जाने या घायल होने की खबर सामने आई।

ईरान ने किया जवाबी हमला

अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की। IRGC ने जॉर्डन और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

किंग हुसैन और अल-अजराक एयरबेस की तकनीकी सुविधाओं और विमानों से जुड़ी जगहों को निशाना बनाने की बात सामने आई। जॉर्डन की एयर डिफेंस ने कम से कम 8 मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया।

तेल बाजार और शिपिंग पर असर

पूरे घटनाक्रम का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर भी पड़ा। कच्चे तेल की कीमतों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई और ब्रेंट क्रूड 89 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।

वहीं, कमर्शियल शिपिंग से जुड़ी बीमा कंपनियों ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने को बेहद जोखिम भरा और महंगा बताया है।

ट्रंप के खार्ग आईलैंड पर हमले के दावे के बाद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का दायरा बढ़ता दिख रहा है। खार्ग ईरान के तेल निर्यात का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इस पर हमले का असर सैन्य तनाव के साथ तेल निर्यात और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी पड़ सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.