श्रावणी मेला 2026: पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने 28 अगस्त तक छह प्रमुख स्टेशनों पर 75.21 लाख श्रद्धालुओं को संभाला और 2,075 मेला स्पेशल ट्रेन ट्रिप संचालित किए। Deoghar : राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान

श्रावणी मेला 2026: पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने 28 अगस्त तक छह प्रमुख स्टेशनों पर 75.21 लाख श्रद्धालुओं को संभाला और 2,075 मेला स्पेशल ट्रेन ट्रिप संचालित किए।

Deoghar : राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान पूर्व रेलवे ने 28 अगस्त तक छह प्रमुख रिपोर्टिंग स्टेशनों पर 75,21,710 श्रद्धालुओं को संभाला। वर्ष 2025 में यह संख्या 68,04,716 थी। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में 10.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पूर्व रेलवे ने महाप्रबंधक गीतिका पांडेय के नेतृत्व में मेले के दौरान सुरक्षित और निर्बाध ट्रेन परिचालन के साथ यात्रियों के लिए व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। महाप्रबंधक ने आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य, हावड़ा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विशाल कपूर सहित प्रधान विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रमुख स्टेशनों व मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से सीधे बातचीत कर उनकी प्रतिक्रिया भी जानी। बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या में 24.67 प्रतिशत, तारकेश्वर में 19.91 प्रतिशत और देवघर में 15.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जसीडीह में 84,500 वर्गफुट, देवघर में 30,000 वर्गफुट, बासुकीनाथ में 12,000 वर्गफुट और बैद्यनाथधाम में 5,800 वर्गफुट के विशेष होल्डिंग एवं असेंबली क्षेत्र बनाए गए।

अतिरिक्त टिकटिंग सुविधा के लिए छह स्टेशनों पर 49 UTS, 28 ATVM और 49 मोबाइल UTS काउंटर संचालित किए गए। सुरक्षा के लिए कुल 309 CCTV कैमरे लगाए गए और मेला ड्यूटी में 890 RPF कर्मियों की तैनाती की गई।

स्वास्थ्य और यात्री सुविधाओं पर जोर

यात्रियों के लिए 9 चिकित्सा सहायता बूथ और 9 एंबुलेंस तैनात की गईं। इनके माध्यम से मेला अवधि में 16,063 चिकित्सा मामलों में सहायता प्रदान की गई।

इसके अलावा पेयजल, शौचालय, मोबाइल बायो-टॉयलेट, दिव्यांगजन सुविधाएं, ‘मे आई हेल्प यू’ बूथ और यात्री मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई।

2,075 मेला स्पेशल ट्रेन ट्रिप संचालित

श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए पूर्व रेलवे ने कुल 2,075 मेला स्पेशल ट्रेन ट्रिप संचालित किए। स्टेशन वॉर रूम, यात्री सूचना प्रणाली, अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं और सुरक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था के समन्वय से भीड़ वाले दिनों में यात्रियों की आवाजाही सुचारू रखी गई।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझि ने कहा कि श्रावणी मेला 2026 का सफल संचालन यात्री सुरक्षा, सुविधा और परिचालन दक्षता के प्रति पूर्व रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.