एअर इंडिया का बड़ा हादसा, लंदन जा रही फ्लाइट क्रैश

Ahmedabad : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर क्षेत्र के पास क्रैश हो गई। इस विमान

एअर इंडिया का बड़ा हादसा, लंदन जा रही फ्लाइट क्रैश
Advertisement

Ahmedabad : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर क्षेत्र के पास क्रैश हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे।

Also Read : कुत्ते की अनोखी शादी, 700 बाराती बने गवाह

हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आसमान में घना काला धुआं फैल गया। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इसके साथ ही पुलिस और आपातकालीन राहत दल भी सक्रिय हो गए।

क्रैश प्लेन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था, जिसकी उम्र लगभग 11 साल बताई जा रही है। विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद अहमदाबाद में कुछ समय के लिए ठहराव लिया था और फिर लंदन के लिए टेकऑफ किया था।

हादसे की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर दुर्घटना स्थल के वीडियो वायरल हो गए, जिनमें विमान से उठता काला धुआं साफ नजर आ रहा है। मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि विमान में आग लग चुकी थी, जिसे काबू में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की तीन टीमें गांधीनगर से रवाना की गई हैं, जबकि वडोदरा से भी तीन अतिरिक्त टीमें भेजी जा रही हैं। खबरों के अनुसार, विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, हालांकि उनके सुरक्षित होने या न होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

एअर इंडिया ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए हादसे की पुष्टि की है और कहा है कि विस्तृत जानकारी जल्द ही उनकी वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की जाएगी।

विमान दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *