रेलवे टनल निर्माण कंपनी का एक करोड की मशीनरी पार्ट्स चोरी

नवादा। नवादा जिले में तिलैया-रेलखंड पर टनल निर्माण कार्य कर रही कंपनी के प्लांट से एक करोड की मशीनरी पार्ट्स की चोरी हो गई। शनिवार की रात चोरों ने इस बडी घटना को अंजाम दिया है। इस बाबत कंपनी के प्रबंधक प्रेम कुमार सिंह ने

Advertisement

नवादा। नवादा जिले में तिलैया-रेलखंड पर टनल निर्माण कार्य कर रही कंपनी के प्लांट से एक करोड की मशीनरी पार्ट्स की चोरी हो गई। शनिवार की रात चोरों ने इस बडी घटना को अंजाम दिया है। इस बाबत कंपनी के प्रबंधक प्रेम कुमार सिंह ने रजौली थाना में रविवार को आवेदन देकर अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

गौरतलब है कि ईस्ट रेलवे ने आर. आर. कंस्ट्रक्षन कंपनी एंड जेजे प्राइवेट लिमिटेड को इस रेलखंड पर टनल निर्माण का टेंडर दिया है। 1100 मीटर टनल का निर्माण किया जाना है। जिसपर 56 करोड रुपये खर्च होना है। एक साल में काम को समाप्त करना है। कंपनी के प्रेम कुमार सिंह ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि फर्म ने टनल निर्माण के लिए टैथरोक मशीन किराए पर लिया है। 17 लाख रूपये मासिक किराए पर इस मशीन को लिया गया है। 21 अक्टूबर की रात काम समाप्त होने के बाद मशीन कार्यस्थल पर ही रखी गई थी।

अगले दिन 22 अक्टूबर को काम चालू करने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि मशीन की कई पार्ट्स चोरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत एक करोड रूपये है। प्रेम कुमार सिंह का कहना है कि मशीन से जो सामान खोलकर चोरी किया गया है, वह काफी वजनदार है। एक समान का वजन 20-20 किलो का है यह सामान भारत में नहीं मिलता है। इसे विदेश से मांगना पड़ेगा। सामान चोरी हो जाने की वजह से टनल का काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। चोरी की घटना के सूचना मिलने पर एसडीपीओ रजौली पंकज कुमार, थानाध्यक्ष पवन कुमार समेत जिला मुख्यालय से टेक्निकल सेल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से छानबीन की।

इस दौरान काम करने वाले लोगों से भी कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई है। बहरहाल, चोरी की इस बडी वारदात के बाद पुलिस की परेशानी बढ गई है। देखने वाली बात होगी कि पुलिस कबतक इस घटना की गुत्थी सुलझाती है। गौरतलब है कि जिले में इन दिनों चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। बंद घरों से लाखों की चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल के वर्षों में एक करोड की संपत्ति की चोरी की यह पहली घटना है, जिसके बाद पुलिस के कान खडे हो गए हैं। एक करोड़ की चोरी की घटना जिस जगह पर घटी है वह पहाड़ी इलाका है और जंगल से घिरा हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.