दुर्गा पूजा के उत्सव में खलल बन सकती है बारिश

Kolkata। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा का त्योहार आयोजित हो रहा है। इस बीच बारिश खलल बन सकती है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता के आसमान में

Advertisement

Kolkata। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा का त्योहार आयोजित हो रहा है। इस बीच बारिश खलल बन सकती है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता के आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बहुत अधिक बारिश की संभावना नहीं है।

वैसे मौसम विभाग में पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में नवमी यानी रविवार के दिन बारिश की संभावना है। बहरहाल पिछले एक पखवाड़े से राज्य में बारिश नहीं हुई है जिसकी वजह से मौसम सामान्य बना हुआ है।

रविवार को भी कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई है जबकि अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा में भी मौसम इसी तरह से सामान्य रहने वाला है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.