झारखंड के 1,61,55,740 मतदाताओं की मैपिंग पूरी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं की पिछली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सूची से मैपिंग के तहत अब तक 1 करोड़

झारखंड के 1,61,55,740 मतदाताओं की मैपिंग पूरी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं की पिछली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सूची से मैपिंग के तहत अब तक 1 करोड़ 61 लाख 55 हजार 740 मतदाताओं की सफलतापूर्वक मैपिंग कर ली गई है। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित, स्थानांतरित व मृत (ASD) सूची में 12 लाख मतदाता चिह्नित किए गए हैं। अन्य मैपिंग कार्य भी तेजी से जारी हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में कम पैतृक मैपिंग वाले विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ एवं सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि पिछली एसआईआर के बाद अन्य राज्यों से आए नए मतदाताओं तथा जिनके विवरण का मिलान नहीं हो पा रहा है, उनकी मैपिंग संबंधित राज्यों के सीईओ पोर्टल या भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कम परफॉर्मेंस वाले बीएलओ को चिन्हित कर बैचवार प्रशिक्षण देने, तथा मतदाताओं को पैतृक मैपिंग प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बीएलओ यदि पिछली एसआईआर सूची में मतदाता का विवरण खोजने में असमर्थ हों तो जिला मुख्यालय स्थित हेल्पडेस्क मैनेजर से सहायता लें। ईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों को भी बीएलओ की कार्यक्षेत्र संबंधी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।

सीईओ ने स्पष्ट किया कि मैपिंग के दौरान ASD सूची से मिलान अनिवार्य है। अधिक से अधिक पैतृक मैपिंग होने से आगामी एसआईआर में मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता कम होगी और प्रक्रिया सरल बनेगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान कोई भी योग्य मतदाता सूची से न छूटे, इसे सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर समेत सभी जिलों के ईआरओ व उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.