Patratu : पीवीयूएनएल में मंगलवार को मास सेफ्टी पेप टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेफ्टी प्रतिज्ञा के साथ हुई, जिसका नेतृत्व सीईओ अशोक सेहगल ने किया। इस दौरान सीजीएम प्रोजेक्ट अनुपम मुखर्जी, जीएम प्रोजेक्ट बिष्णु दत्ता दास, पीडी बीएचईएल एसके मंडल, सीएम बीएचईएल रंजीत पाल सहित पीवीयूएनएल और बीएचईएल के कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सहयोगी गतिविधियों से जुड़े कई श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी की। मौके पर सीईओ ने व्यक्तिगत सुरक्षा, सामूहिक उत्तरदायित्व और बेहतर हाउसकीपिंग मानकों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी से संगठन के जीरो हार्म लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की।
कार्यक्रम में सहकर्मियों द्वारा सेफ्टी गीत प्रस्तुति दी गई, जिसके बाद ऊंचाई पर कार्य सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से सुरक्षित कार्य व्यवहार को लेकर प्रभावी जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। वहीं साइट पर उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवहार अपनाने वाले 26 श्रमिकों को सम्मानित किया गया।


