सड़क निर्माण कर्मी की हत्या, तीन साथी मजदूर गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now East Singhbhum : एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित नेशनल हाईवे-33 पर सड़क निर्माण के दौरान एक ठेकाकर्मी की हत्या का मामला सामने आया है। पंजाब निवासी प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के

सड़क निर्माण कर्मी की हत्या, तीन साथी मजदूर गिरफ्तार
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

East Singhbhum : एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित नेशनल हाईवे-33 पर सड़क निर्माण के दौरान एक ठेकाकर्मी की हत्या का मामला सामने आया है। पंजाब निवासी प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने उसके साथ काम करने वाले तीन मजदूर—जसकरण सिंह, विशाल और अर्षप्रीत सिंह—को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब मृतक के परिजन पंजाब से जमशेदपुर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक प्रताप सिंह अपने भाइयों और रिश्तेदारों के साथ सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा था। शनिवार को मजदूर क्रेन की मदद से लोहे की प्लेटें फिट कर रहे थे। साइट फोरमैन रंजीत सिंह रंधावा ने बताया कि पहली प्लेट लगने की सूचना फोन पर मिली थी, लेकिन बाद में कॉल रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि प्रताप सिंह के साथ मारपीट हुई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रताप को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था और परिजनों के आने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस का कहना है कि घटना का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मजदूरों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.