झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति की बैठक संपन्न

Ranchi : झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा की मासिक बैठक आज धुमकुड़िया प्रांगण में समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सरहुल पूजा 2025 की समीक्षा की गई तथा आगामी 11 मई 2025 को आयोजित होने वाले सामूहिक आदर्श

झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति की बैठक संपन्न
Advertisement

Ranchi : झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा की मासिक बैठक आज धुमकुड़िया प्रांगण में समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सरहुल पूजा 2025 की समीक्षा की गई तथा आगामी 11 मई 2025 को आयोजित होने वाले सामूहिक आदर्श विवाह समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Also Read : नागपुरी साहित्य के स्तंभ डॉ. राम प्रसाद का निधन

अध्यक्ष मेघा उरांव ने जानकारी दी कि समिति हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों के युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन सेक्टर-3, धुर्वा में भव्य रूप से किया जाएगा। उन्होंने समाज से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।

बैठक में समिति के प्रमुख सदस्यों लोरया उरांव, लुथरु उरांव, मानसाय उरांव, जय मंत्री उरांव, चंदा कच्छप, डॉ. बुटन महली, रामप्रकाश टोप्पो, होसे उरांव, पहान कंचन हीरो, बंधन भगत, राजू उरांव, कुमुदिनी लकड़ा, सोनवा देवी, अंजलि लकड़ा, मीना देवी, मुन्नी देवी, रातरानी कच्छप, पंचम उरांव, सोनी उरांव, गुड़िया समेत अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *