धनबाद अग्निकांड: विकास नगर में देर रात लगी आग, दो की दर्दनाक मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Dhanbad : जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सोमवार देर रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की

धनबाद अग्निकांड: विकास नगर में देर रात लगी आग, दो की दर्दनाक मौत
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Dhanbad : जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सोमवार देर रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ गोलू और 70 वर्षीय चिंतामणी देवी के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रशांत कुमार हाल ही में पटना से अपनी नानी के घर आया था। घटना के समय मकान में कुल 15 लोग मौजूद थे। ग्राउंड फ्लोर पर आठ, प्रथम तल्ले पर तीन और द्वितीय तल्ले पर चार लोग सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे ग्राउंड फ्लोर में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे मकान में धुआं तेजी से फैल गया।

गहरी नींद में सो रहे लोगों को जब आग का अहसास हुआ तो घर में चीख-पुकार मच गई। पहले और दूसरे तल्ले पर मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। संकरी गली के कारण दमकल वाहनों को पहुंचने में परेशानी हुई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग के प्रभारी दीपक उरांव ने बताया कि मुख्य गेट पर ताला लगे होने से बचाव कार्य में बाधा आई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण रूम हीटर से हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

इस हादसे में प्रशांत कुमार और उनकी नानी चिंतामणी देवी गंभीर रूप से झुलस गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे छह लोग झुलसे, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.