ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती पर गूंजा युवाओं को जगाने का संदेश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now निपु सिंह बोले—युवाओं में आज शहीदों जैसा जज्बा पैदा करने की जरूरत, नेताओं को परिवारवाद से ऊपर उठकर देश-समाज के बारे में सोचना चाहिए मुकेश रंजन Ranchi : स्वतंत्रता सेनानी राजा अमर ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव

ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती पर गूंजा युवाओं को जगाने का संदेश
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • निपु सिंह बोले—युवाओं में आज शहीदों जैसा जज्बा पैदा करने की जरूरत, नेताओं को परिवारवाद से ऊपर उठकर देश-समाज के बारे में सोचना चाहिए

मुकेश रंजन
Ranchi : स्वतंत्रता सेनानी राजा अमर ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 209वीं जयंती के अवसर पर झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने धुर्वा गोलचक्कर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निपु सिंह ने कहा कि आज के युवाओं में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान देशभक्तों के आदर्शों पर चलने की ललक कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को इतिहास के महान नायकों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने वर्तमान राजनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज के कई नेता देश और समाज के हित से अधिक अपने परिवार और रिश्तेदारों को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। ऐसी राजनीति से समाज और राष्ट्र का व्यापक हित प्रभावित होता है। नेताओं को व्यक्तिगत और पारिवारिक हित से ऊपर उठकर देश, समाज और आम जनता के लिए काम करने की जरूरत है।

निपु सिंह ने कहा कि ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। उनके त्याग और बलिदान को केवल जयंती या पुण्यतिथि पर याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी समाज की जिम्मेदारी है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशभक्ति, ईमानदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि जब युवा जागरूक और जिम्मेदार होंगे, तभी मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए राष्ट्रप्रेम एवं त्याग के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.