मंत्री ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Jamtara : मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को लोकनिया मध्य विद्यालय से विश्वनाथ आदिवासी टोला तक तीन किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो के वरिष्ठ नेता मनोरथ

मंत्री ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Jamtara : मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को लोकनिया मध्य विद्यालय से विश्वनाथ आदिवासी टोला तक तीन किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो के वरिष्ठ नेता मनोरथ मरांडी ने पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर की। यह सड़क कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओपीन दास के नाम पर समर्पित की जाएगी।

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि यह केवल सड़क नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की सड़क है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जामताड़ा में आने वाले महीनों में विकास कार्यों की “सुनामी” देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज, किसानों और गरीब परिवारों के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

शिलान्यास समारोह में आदिवासी परंपरा के साथ मंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, पंचायत समिति सदस्य मारकस मरांडी और वरिष्ठ नेता संजय दास भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.