अमेरिकी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के कार्यवाहक प्रमुख डेविड रिचर्डसन ने दिया इस्तीफा

Washington : अमेरिका की संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (FEMA) के कार्यवाहक प्रमुख डेविड रिचर्डसन ने केवल छह माह के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा टेक्सास में आई भीषण बाढ़ और एजेंसी की धीमी प्रतिक्रिया को लेकर बढ़ती आलोचनाओं के बीच सामने आया

अमेरिकी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के कार्यवाहक प्रमुख डेविड रिचर्डसन ने दिया इस्तीफा

Washington : अमेरिका की संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (FEMA) के कार्यवाहक प्रमुख डेविड रिचर्डसन ने केवल छह माह के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा टेक्सास में आई भीषण बाढ़ और एजेंसी की धीमी प्रतिक्रिया को लेकर बढ़ती आलोचनाओं के बीच सामने आया है। होमलैंड सुरक्षा विभाग ने रिचर्डसन के इस्तीफे की पुष्टि की है।

रिपोर्ट के अनुसार, रिचर्डसन ने सोमवार सुबह इस्तीफा सौंपा। उन्हें इसी वर्ष आठ मई को FEMA का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे होमलैंड सुरक्षा विभाग के सामूहिक विनाश के हथियार निरोधक कार्यालय में सहायक सचिव के पद पर कार्यरत थे।

होमलैंड सुरक्षा विभाग ने बताया कि एजेंसी की चीफ ऑफ स्टाफ करेन इवांस आगामी 1 दिसंबर से नया कार्यभार संभालेंगी। विभाग ने रिचर्डसन को उनके निजी क्षेत्र में लौटने पर शुभकामनाएं भी दी हैं।

जुलाई में सेंट्रल टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में 157 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान एजेंसी की प्रतिक्रिया को लेकर रिचर्डसन को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, आपदा के समय उनसे घंटों संपर्क नहीं हो पाया, जिससे खोज और बचाव अभियानों में देरी हुई। इस मामले में उन्हें कांग्रेस के सामने सफाई भी देनी पड़ी थी।

इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब एजेंसी की समीक्षा परिषद इस बाढ़ पर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपने वाली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.