Ranchi / Moscow : भारत सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक और सैन्य यात्रा पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रूस की राजधानी मास्को पहुंच गए हैं। उनके आगमन पर भारत के राजदूत विनय कुमार और रूस के रक्षा मंत्रालय के मेजर जनरल ओलेग मोलेसेव ने पारंपरिक सम्मान के साथ उनका स्वागत किया।
Also Read : 10 मई को पारस हॉस्पिटल रांची में लगेगा नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप
मंत्री संजय सेठ 9 मई को मास्को में आयोजित होने वाली विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत की स्मृति में हर वर्ष आयोजित की जाती है और रूस के सबसे प्रतिष्ठित सैन्य आयोजनों में से एक है।
इस दौरान मंत्री सेठ की रूस के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं। जिनमें भारत-रूस रक्षा सहयोग, रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
भारत और रूस के बीच दशकों पुराना सामरिक सहयोग नए आयाम की ओर बढ़ रहा है, और यह यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करेगी,राजनयिक सूत्रों ने बताया।
रक्षा मंत्रालय ने इस दौरे को भारत की वैश्विक भूमिका और सैन्य कूटनीति के लिहाज से एक अहम पड़ाव बताया है।

