Ranchi : पारस हॉस्पिटल एचईसी, रांची में आगामी 10 मई (शनिवार) को नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कैंप में अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त ओपीडी परामर्श दिया जाएगा।
Also Read : ऑपरेशन सिंदूर पर अबुआ अधिकार मंच का बड़ा बयान
हेल्थ कैंप में हड्डी और फेफड़ों की जांच, बीपी (ब्लड प्रेशर) और ब्लड शुगर टेस्ट नि:शुल्क किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) और ईसीजी जांच भी बिना किसी शुल्क के कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य डायग्नोस्टिक एवं लैब टेस्ट पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
पारस हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ कौशिक राय ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस पहल का उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्रारंभिक जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि बीमारियों की समय पर पहचान की जा सके।
कैंप से संबंधित जानकारी डॉ विवेक डेविड, डॉ विकास आनंद, डॉ संजीव कुमार, डॉ अशोक वैद्य और डॉ ओमकार झा ने भी साझा की।
पारस हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने बताया कि अस्पताल समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समय-समय पर नि:शुल्क हेल्थ कैंप आयोजित करता है। इच्छुक लोग 8080808069 पर कॉल कर पंजीकरण करा सकते हैं।


