संविधान बचाओ महारैली को लेकर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुंडा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Ranchi : संविधान बचाओ महारैली की तैयारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुंडा ने प्रखंड के विभिन्न गांवों और कस्बों में जनसंपर्क अभियान चलाया। Also Read : रांचीवासियों को जाम से जल्द मिलेगी राहत,

संविधान बचाओ महारैली को लेकर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुंडा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Advertisement

Ranchi : संविधान बचाओ महारैली की तैयारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुंडा ने प्रखंड के विभिन्न गांवों और कस्बों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

Also Read : रांचीवासियों को जाम से जल्द मिलेगी राहत, सिरमटोली-डोरंडा फ्लाइओवर रैंप निर्माण अंतिम चरण में

उन्होंने लोगों से संपर्क कर संविधान बचाओ महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह रैली सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जन-जागरण का माध्यम है।

अभियान के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संविधान की मूल भावना और अधिकारों के प्रति जागरूक किया और बताया कि किस प्रकार आज संविधान को बचाने की जरूरत है।

उन्होंने युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से रैली में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि यह आवाज आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जरूरी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.