वनभोज सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

Barkatha: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सलैया के जंगल में ‘झारखंड यूथ फेडरेशन सलैया’ संगठन द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमित कुमार यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को नव वर्ष की

वनभोज सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक
Advertisement

Barkatha: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सलैया के जंगल में ‘झारखंड यूथ फेडरेशन सलैया’ संगठन द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमित कुमार यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। विधायक ने वन्य क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण के संबंध में कहा कि जंगल हमारी प्राकृतिक संपदा और वृक्ष हमारे पूर्वजों का अनमोल धरोहर व संतान स्वरूप है। भारत देश में वृक्ष की पूजा प्राचीन काल से होती चली आ रही है। जंगलों का संरक्षण,मानव का कर्तव्य, दायित्व के साथ-साथ धर्म भी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा हम सभी को आपसी संवाद, सहयोग और समन्वय के साथ आगे बढ़कर जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना है।

तत्पश्चात विधायक ने संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इसी तरह और बेहतर काम करने को संगठन के सदस्यों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चौधरी, अजप्ता अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, सूर्यदेव मंडल, यमुना साव समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.