निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 140 से अधिक ग्रामीणों का इलाज

Hazaribagh। गोंदुलपारा कोयला खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन की ओर से बड़कागांव में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महुगाई कला की मुखिया बेबी कुमारी और चंदौल पंचायत के उपमुखिया शमशेर आलम ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 140 से अधिक ग्रामीणों का इलाज
Advertisement

Hazaribagh। गोंदुलपारा कोयला खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन की ओर से बड़कागांव में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महुगाई कला की मुखिया बेबी कुमारी और चंदौल पंचायत के उपमुखिया शमशेर आलम ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल को सुविधाजनक बनाने में अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। शिविर में विभिन्न आयु वर्गों के 140 से अधिक ग्रामीणों का निःशुल्क इलाज किया गया। अब जल्द ही दृष्टि दोष वाले मरीजों के बीच निःशुल्क चश्मों का भी वितरण किया जाएगा। नेत्र रोग विशेषज्ञों और गैर सरकारी संगठन हेल्पएज इंडिया के सहायक कर्मचारियों की कुशल टीम ने पूरे शिविर में कार्यक्रम के दौरान अपनी सेवाएं दी। शिविर के दौरान ग्रामीणों के बीच दृष्टि दोष, कमजोर नजर और मोतियाबिंद जैसी बीमारियां मिली। मौके पर डॉक्टरों ने मरीजों को आंखों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया और दृष्टि दोष का पता लगाते हुए ग्रामीणों को आवश्यक उपचार परामर्श भी दिए।

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 140 से अधिक ग्रामीणों का इलाज
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 140 से अधिक ग्रामीणों का इलाज

अदाणी फॉउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड में निःशुल्क बेल्ट फोर्स ट्रेनिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। इस सेंटर से लगातार अभ्यर्थी अग्निवीर परीक्षा में सफल हो रहे हैं। वहीं, निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों को इलाज के साथ-साथ उन्हें आवश्यक दवाईयां प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा हरली हाई स्कूल में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षक भी नियुक्त किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। अदाणी फॉउंडेशन लगातार सामाजिक कार्यों में नयी पहल कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *