झारखंड की 22 से अधिक भर्ती परीक्षाएं रद्द, हाईकोर्ट ने तुरंत सूचीबद्ध किया मामला

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : झारखंड सरकार की ओर से JSSC CGL और 11वीं से 13वीं JPSC समेत 22 से अधिक भर्ती परीक्षाओं को रद्द किए जाने का मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : झारखंड सरकार की ओर से JSSC CGL और 11वीं से 13वीं JPSC समेत 22 से अधिक भर्ती परीक्षाओं को रद्द किए जाने का मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने इसे तत्काल सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

मामले की सुनवाई आज, 20 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में होगी। राज्य सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले के बाद प्रभावित अभ्यर्थियों और अधिकारियों की नजर अब हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी है।

सौरभ सिंह एवं अन्य बनाम झारखंड सरकार के नाम से दायर याचिका

मामला सौरभ सिंह एवं अन्य बनाम झारखंड सरकार के नाम से दायर किया गया है। कोर्ट ने रजिस्ट्री की ओर से बताई गई कुछ प्रारंभिक कमियों को बाद में दूर करने की अनुमति दी है।

इसके साथ ही मामले को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा के साथ अन्य अधिवक्ता पक्ष रखेंगे।

वहीं, राज्य सरकार की ओर से सरकारी अधिवक्ता मामले में पैरवी करेंगे।

18 अगस्त की देर रात जारी हुई परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना

बताया गया है कि झारखंड सरकार ने 18 अगस्त की देर रात 22 से अधिक भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की अधिसूचना जारी की थी। इस फैसले से JSSC CGL के 1,932 चयनित अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं।

इसके अलावा 11वीं से 13वीं JPSC से नियुक्त 342 अधिकारी भी इस निर्णय से प्रभावित हुए हैं।

हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी अभ्यर्थियों की नजर

परीक्षाएं रद्द करने के फैसले के बाद प्रभावित अभ्यर्थियों में नाराजगी है। अब सभी की नजरें झारखंड हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

मामले की सुनवाई आज दोपहर 3:30 बजे जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.