तीन बच्चों की मां तीन बच्चों के बाप के साथ हुई फरार

Hazaribagh : समाज में रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए प्रेम प्रसंगों की अजीबो-गरीब घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में कटकमसांडी प्रखंड के हटकोना गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अनिता

तीन बच्चों की मां तीन बच्चों के बाप के साथ हुई फरार
Advertisement

Hazaribagh : समाज में रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए प्रेम प्रसंगों की अजीबो-गरीब घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में कटकमसांडी प्रखंड के हटकोना गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अनिता देवी अपने पुराने प्रेमी शमसुद्दीन खान उर्फ शमसु खान के साथ फरार हो गई थी। रविवार को दोनों प्रेमी युगल ने कटकमसांडी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी के अनुसार, हटकोना निवासी बिरेंद्र तुरी की पत्नी अनिता देवी 13 अप्रैल, 2025 को घर से अचानक लापता हो गई थी। उस समय बिरेंद्र तुरी मजदूरी करने हजारीबाग गए हुए थे। देवर लखन तुरी ने बताया कि जब अनिता देवी घर से निकल रही थी, तब उसकी सास ने पूछने पर भी कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप चली गई।

Also Read : आईसेक्ट विश्वविद्यालय में आईटी तकनीक और संभावनाओं पर सेमिनार का आयोजन

बाद में खोजबीन के दौरान अनिता देवी ने फोन पर अपने परिवार को सूचना दी कि वह शमसुद्दीन खान के साथ रांची चली गई है और अब उसके साथ ही जीवन बिताना चाहती है। उल्लेखनीय है कि अनिता देवी और बिरेंद्र तुरी के दो बेटे और एक बेटी हैं, जबकि शमसुद्दीन खान के भी एक 24 वर्षीय बेटा, 18 वर्षीय बेटा और एक बेटी है।

यह भी सामने आया है कि शमसुद्दीन और अनिता का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व दोनों एक बार बेंगलुरु भाग चुके थे, जिसे बाद में सामाजिक पंचायत के हस्तक्षेप से सुलझाया गया था।

अब बिरेंद्र तुरी ने स्पष्ट कहा है कि वह अनिता देवी को दोबारा अपने घर में नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा, “अब वह जिसे चुन चुकी है, उसी के साथ जीवन बिताए। हमें कोई आपत्ति नहीं है।”

यह मामला न केवल स्थानीय गांवों में चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि समाज में रिश्तों की बदलती सोच पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.