बारिश में ढहा मिट्टी का मकान, मलबे से मिले चांदी के पुराने सिक्के; गांव में जुटी लोगों की भीड़

Hazaribagh : जिले के टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में शुक्रवार सुबह एक अनोखी घटना सामने आई। लगातार हो रही बारिश के कारण गांव निवासी बढ़न महतो का पुराना मिट्टी का मकान अचानक ढह गया। हादसे के बाद जब परिजन मलबा हटाने लगे तो उसमें

बारिश में ढहा मिट्टी का मकान, मलबे से मिले चांदी के पुराने सिक्के; गांव में जुटी लोगों की भीड़

Hazaribagh : जिले के टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में शुक्रवार सुबह एक अनोखी घटना सामने आई। लगातार हो रही बारिश के कारण गांव निवासी बढ़न महतो का पुराना मिट्टी का मकान अचानक ढह गया। हादसे के बाद जब परिजन मलबा हटाने लगे तो उसमें से चांदी के कई पुराने सिक्के बरामद हुए। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

बारिश से कमजोर हुई दीवारें

जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण मिट्टी के घर की दीवारें कमजोर हो गई थीं। इसी वजह से मकान का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है।

सिक्कों को लेकर गांव में चर्चा

मलबे से चांदी के पुराने सिक्के मिलने के बाद ग्रामीणों में उत्सुकता बढ़ गई। बड़ी संख्या में लोग सिक्कों को देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे।

सिक्कों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि ये परिवार के पूर्वजों द्वारा छिपाकर रखी गई जमा-पूंजी हो सकती है, जबकि कुछ का कहना है कि सिक्के काफी ऐतिहासिक और पुराने समय के प्रतीत होते हैं।

ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि बाकी

फिलहाल बरामद सिक्कों की वास्तविक उम्र, ऐतिहासिक महत्व और मूल्य की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ये सिक्के किस काल के हैं और इनका ऐतिहासिक महत्व क्या है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.