आदिवासी धर्म कोड को लेकर 25 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय धरना

Ranchi : आदिवासी धर्म कोड की मांग को लेकर 25 फरवरी को जंतर मंतर, दिल्ली में देशव्यापी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति भारत की ओर से किया जा रहा है। राष्ट्रीय संयोजक देव कुमार धान ने शुक्रवार को

आदिवासी धर्म कोड को लेकर 25 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय धरना
Advertisement

Ranchi : आदिवासी धर्म कोड की मांग को लेकर 25 फरवरी को जंतर मंतर, दिल्ली में देशव्यापी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति भारत की ओर से किया जा रहा है।

राष्ट्रीय संयोजक देव कुमार धान ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस धरना-प्रदर्शन में झारखंड, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के अगुवा और प्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन के बाद आदिवासी धर्म कोड की मांग को लेकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया को सौंपा जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, यह आंदोलन आदिवासी समाज की पहचान, आस्था और संवैधानिक अधिकारों को मान्यता दिलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.