नक्सलियों मुठभेड़, नक्सली कैंप ध्वस्त, विस्फोटक व नक्सल सामग्री बरामद

बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर शनिवार सुबह करीब छह बजे डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा 202, 210 के जवानों की संयुक्त टीम की पेद्दाकोरमा के जंगलों में नक्सलियों

Advertisement

बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर शनिवार सुबह करीब छह बजे डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा 202, 210 के जवानों की संयुक्त टीम की पेद्दाकोरमा के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। पुलिस बल का भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए।

दरअसल, नक्सली कमांडर और गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोडियम, गंगालूर एलओएस कमांडर दुला कारम, गंगालूर एरिया आरपीसी कमलू पूनेम सहित 15-20 अन्य सशस्त्र की उपस्थिति की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस की संयुक्त टीम पेद्दाकोरमा के जंगलों की ओर रवाना हुई थी। जवान जैसे ही पेद्दाकोरमा के जंगल में नक्सली कैंप की ओर आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद जवानों को सर्चिंग के दौरान मौके पर नक्सली कैंप मिला, जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। जवानों ने नक्सली कैंप से नक्सलियों के कई सामान बरामद किए हैं, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाइयां, नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.